Nissan ने उतारा माइक्रा का अपडेट वर्जन
Page 3 of 4 06-09-2016
इंजन में नहीं है कोई अपडेट
अपडेट दोनों वर्जन में इंजन में कोई अपडेट नहीं हुआ है। निसान माइक्रा में 2 इंजन आॅप्शन 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल और 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर डीज़ल में उपलब्ध है। इसका पेट्रोल इंजन 77PS की पावर के साथ 104Nm टाॅर्क जनरेट करता है। इसमें CVT आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स लगा है।
डीज़ल इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है जो 64PS की पावर और 160Nm का टाॅर्क जनरेट करता है। पेट्रोल माॅडल 19.34 किमी प्रति लीटर और 23.08 किमी प्रति लीटर का माइलेज डीज़ल माॅडल देने में सक्षम है। निसान माइक्रा एक्टिव केवल 1.2 लीटर इंजन के साथ ही उपलब्ध है। इसका पावर 68PS और टाॅर्क 104Nm है। इसे 5 स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स से जोड़ा गया है।
Related Articles
नई Maruti Brezza Facelift जल्द देगी दस्तक, टर्बो इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ 23 जुलाई को हो सकती है पेश
































