बिक्री गिरी, फिर भी मारूति टाॅप पर कायम
रिपोर्ट में जून-2016 की टाॅप 10 सेलिंग कारों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में टाॅप पर जगह बनाई है हर बार की तरह मारूति आॅल्टो। हालांकि पिछले महीने की मुकाबले आॅल्टो की बिक्री में 4,124 यूनिट की गिरावट आई है। जून-2016 में कुल 15,750 आॅल्टो बेची गई, जबकि मई-2016 में यह आंकड़ा 19,874 यूनिट रहा। वहीं दूसरा स्थान प्राप्त किया है स्विफ्ट डिज़ायर की। पिछले महीने कुल 15,560 डिज़ायर बेची गई, जबकि मई-2016 में यह आंकड़ा 16,968 यूनिट रहा। मारूति वैगनआर को नीचे खिसकाकर तीसरे स्थान पर जगह बनाई है मारूति ग्रैंड आई-10 ने। ग्रैंड आई-10 की पिछले महीने 12,678 यूनिट की बिक्री हुई थी।
अगले स्थान पर काबिज़ है मारूति वैगनआर, जिसकी रैंक में पिछले महीने की तुलना में एक रैंक की गिरावट हुई है। पिछले महीने 11,962 यूनिट की बिक्री हुई है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































