आ गई Datsun RediGo की कीमत, पढिए खबर
Datsun की स्मॉल कार RediGo (रेडी-गो) 7 जून को लॉन्च होने वाली है। जितना इंतजार इसके लॉन्च का है, उससे भी ज्यादा इंतजार है इसकी कीमतों का। सेगमेंट में सबसे सस्ती कार Maruti Alto 800 (मारूति ऑल्टो-800) व Renault Kwid (रेनो क्विड) है जिनकी कीमत करीब 2.65 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। लेकिन अब लगता है कि Datsun इसे भी मात देने वाली है। जैसाकि हमने आपको बताया था कि RediGo की संभावित कीमत 2.50 से 3 लाख रूपए के करीब होगी। लेकिन Datsun ने ऑटो जगत को RediGo की कीमतों से चौंका दिया है। RediGo की कीमत 2.39 लाख रूपए से शुरू है। टॉप वेरिएंट की कीमत 3.94 लाख रूपए के आसपास होगी। इसकी जानकारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है। डिलीवरी 7 जुलाई के बाद शुरू होगी।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































