साल 2016 की गेम चैंजर रहीं ये कारें ....
टाटा टियागो टाटा की नई और एकदम नई डिजाइन की इस हैचबैक को इस आर्टिकल में शामिल करने की एक खास वजह रही है। इंडिका वीएस की जगह लेने वाली इस कार की डिजाइन कंपनी की अब तक की सबसे नई और यूनीक डिजाइन रही। पिछले काफी समय से कंपनी के पैसेन्जर कार डिपार्टमेंट में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा था। टाटा बोल्ट और जेस्ट भी कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब रहीं। लेकिन टियागो ने आते ही टाटा प्रोडक्ट पसंद करने वालों के साथ मिड कार पसंद करने वालों पर टार्गेट किया और अपने प्रिमियम लुक से अपना दिवाना बनाया। छोटी कार होने के बावजूद इस कार को डीज़ल और पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया। आने वाले समय में इस कार के प्लेटफार्म में एक सेडान को उतारने की तैयारियां भी टाटा मोटर्स काफी जोरों से कर रही है। इस कार में 1.2 लीटर रेवोट्राॅन पेट्रोल और 1.05 लीटर रेवोटाॅर्क डीज़ल इंजन लगा है। कीमत 3.20 लाख से 5.71 लाख रूपए के बीच है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































