Toyota ने लाॅन्च की नई Innova Crysta, कीमत 13.8 लाख रूपए
Page 2 of 5 02-05-2016
कंपनी को टोयोटा इनोवा के न्यू-जेनेरेशन को बाज़ार में लाने में 10 साल का वक्त लग गया। एक्सटीरियर पर ध्यान दें तो इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) पूरी तरह से नई नज़र आती है। फ्रंट में नई शार्प बॉडी लाइंस, नया हैडलैंप क्लस्टर और नई 2 स्लेट क्रोम ग्रिल आपका ध्यान खिंच पाने में सफल होंगे। बोनट व साइड में दी गई क्रिज़ लाइनें ओवरआॅल लुक को ओर भी लुभावना बनाती है। बता दें कि नई इनोवा क्रिस्टा को पुरानी इनोवा की तुलना में लम्बा-चौड़ा व बेहतर बनाया गया है। मेजरमेंट की बात करें तो इसकी लम्बाई 4735mm, चौड़ाई 1830mm और ऊंचाई 1795mm है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































