फॉक्सवेगन एमियोः कैसे है अपने प्रतियोगियों से बेहतर
भारत में फॉक्सवेगन (VW) कॉम्पैक्ट सेडान में एमियो (Ameo) के जरिए एंट्री करने जा रही है। एमियो (Ameo) के अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी की हैचबैक पोलो जीटी (Polo GT) और वेंटो सेडान (Vento Sedan) पहले ही यंग ग्राहकों की पहली पसंद है। यहां तक की हॉट हैचबैक सेगमेंट में पोलो जीटी (Polo GT) को पिछले कई सालों से कोई टक्कर तक नहीं दे पाया है। वहीं कॉम्पैक्ट सेडान में वैसे तो होंडा अमेज़ (Honda Amaze), टाटा जे़स्ट (Tata Zest) व फोर्ड की एस्पायर (Ford Aspire) मौजूद हैं, लेकिन मारूति डिज़ायर (Maruti Dzire) अब तक सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान रही है। ऐसे में फॉक्सवेगन (VW) की यह कॉम्पैक्ट सेडान (Compact Sedan) अपने प्रतियोगियों पर कितनी भारी पड़ती है, आइए जानते हैं।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































