आज सुरत में होगा फॉक्सवेगन एमियो का प्रीमियर
फॉक्सवेगन (Volkswagen) की जल्द होने वाली एमियो (Ameo) को आज सुरत में आम दर्शकों के लिए डिस्प्ले किया जाएगा। यह कॉम्पैक्ट सेडान सुरत स्थित यश गज्जर, कारगिल चौक, दुमस रोड, पिपलोड-395007 डीलरशिप पर डिस्प्ले के लिए उपलब्ध हो सकेगी। यहां एमिया (Ameo) को पसंद करने वाले या देखने की चाहत रखने वाले इस कार को छूकर और देखकर फील कर सकेंगे। इस सब 4-मीटर कार को डीलरशिप पर को आज सुबह 11 बजे से लेकर 6 बजे तक देखा जा सकता है। साथ ही फॉक्सवेगन (Volkswagen) की डीलरशिप पर एमियो (Ameo) की बुकिंग किए जाने की सुविधा भी दी गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी फॉक्सवेगन (Volkswagen) ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आपको बता दें कि एमियो (Ameo) कंपनी की पहली कॉम्पैक्ट सेडान है। इसे ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया गया था। इसकी बुकिंग देशभर में फॉक्सवेगन (Volkswagen) की किसी भी डीलरशिप के अलावा कंपनी के नए मोबाइल एप्लिकेशन से कराई जा सकती है। एमियो (Ameo) के इसी साल जुलाई में लॉन्च होने की उम्मीद है और तभी से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। अपनी इस नई कार को ग्राहकों से रूबरू कराने के लिए कंपनी की ओर से देशभर के 17 शहरों में एक रोड-शो भी आयोजित कराया जा रहा है, जो 2 जुलाई तक चलेगा।
इन शहरों में होगा रोड-शो :
पुणे, सूरत, लुधियाना, कोलकाता, चेन्नई, कोचिन, नागपुर, जयपुर, चंढीगढ, भुवनेश्ववर, बैंगलुरू, अहमदाबाद, दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, कोयंमटूर और मुम्बई।
यह भी पढेंः एमियो की बुकिंग 12 मई से, दिल्ली-मुम्बई सहित 17 शहरों में होगा रोड-शो
Related Articles
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प





























