स्टीयरिंग को छूए बिना होती हैं पार्क ये कनवर्टिबल कारें, खींच लेगी आपका ध्यान
मर्सिडीज़-बेंज SLC43
मर्सिडीज़-बेंज ने हालही में अपनी AMG SLC43 रोडस्टर कार को इंडिया में लाॅन्च किया है। यह एक हार्ड टाॅप कनवर्टिबल स्पोर्ट्स कार है जिसमें बैठने के लिए 2 लोगों की जगह है। इसकी हार्ड टाॅप को हटाया भी जा सकता है। रूफ खुलने में केवल 20 सैकेंड का समय लगाता है जिसे 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर भी खोला जा सकता है। इस कार की कीमत है 77.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)। इससे पहले देश में कंपनी की एसएलके 55 रोडस्टर मौजूद थी जिसकी कीमत करीब सवा करोड़ रूपए थी।
इस कार की एक और खास बात है। इस कार में इस्तेमाल होने वाला इंजन एक ही इंजीनियर द्वारा डिजाइन किया जाता है। उस इंजीनियर के सिंग्नेचर भी यहां देखे जा सकते हैं।
क्या है खास: अगर कार पार्क करने के लिए आसपास कोई जगह दिखाई नहीं दे रही है तो चिंता की कोई बात नहीं। कार का आॅटो पार्क असिस्ट फीचर एक्टिव कर स्टीयरिंग छोड़ दीजिए। कार आस-पास के एरिये को सेंस करते हुए खुद ही पार्क हो जाएगी, वह भी स्टीयरिंग को छुए बिना।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























