मर्सिडीज-बेंज इंडिया की जनवरी-सितंबर 2022 की बिक्री 2021 से अधिक
चेन्नई । लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने जनवरी-सितंबर 2022
के बीच कैलेंडर वर्ष 2021 के दौरान बेची गई कारों की तुलना में अधिक कारें
बेची हैं, कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के
अनुसार, कंपनी ने जनवरी से सितंबर 2022 के बीच 11,469 कारों की बिक्री की,
जबकि 2021 में इसी अवधि में 11,242 कारों की बिक्री हुई थी।
प्रबंध
निदेशक और सीईओ मार्टिन श्वेंक ने कहा, "हमारी बिक्री पूर्व-महामारी स्तर
पर है, इस साल पहले नौ महीनों में कैलेंडर वर्ष 2021 की बिक्री संख्या को
पार कर गई है। बाजार की मौजूदा गति हमें अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री
हासिल करने का प्रयास करने का विश्वास दिलाती है। हालांकि, मौजूदा आपूर्ति
बाधाओं के बीच बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक कारों का
उत्पादन करने का हमारा प्रयास भी बना हुआ है।"
उन्होंने कहा कि 'मेड इन इंडिया ईक्यूएस' लक्जरी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को पहले ही 300 से अधिक कन्फर्म बुकिंग मिल चुकी है।
कंपनी 2022 की चौथी तिमाही में ईक्यूबी लग्जरी ईवी पेश करेगी।
--आईएएनएस
@Made in India-Kwid अब जाएगी दक्षिणी अफ्रिका, भूटान और बांग्लादेश
Related Articles
15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद






























