मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने एस-क्लास की सातवीं जनरेशन लॉन्च की
नई दिल्ली। लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने गुरुवार को भारत में अपनी
प्रमुख लिमोसिन, एस-क्लास की सातवीं जनरेशन को लॉन्च किया। नई लग्जरी कार
दो वेरिएंट्स - डीजल एस 400डी 4मैटिक और पेट्रोल एस 450 4मैटिक में लॉन्च
की गई है, जिसमें सीबीयू लॉन्च एडिशन की 150 यूनिट्स में से आधे से ज्यादा
की बुकिंग फ्लैगशिप के भारत में डेब्यू से पहले ही की जा रही है।
कंपनी के मुताबिक एस 400डी 4मैटिक की कीमत 2.17 करोड़ रुपये और एस 450 4मैटिक की कीमत 2.19 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
मर्सिडीज-बेंज
इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ मार्टिन श्वेंक ने एक बयान कहा, हम भारत
में अपने पोर्टफोलियो के फ्लैगशिप, बिल्कुल नई एस-क्लास को लॉन्च करने के
लिए रोमांचित हैं। यह इस बाजार में अद्वितीय ग्राहक विश्वास और वफादारी के
साथ बहुप्रतीक्षित लक्जरी कारों में से एक रही है।
उन्होंने कहा,
हमारे नए और मौजूदा उत्पादों की मजबूत मांग को देखते हुए, हम अपनी समग्र
बाजार रणनीति के साथ एक स्थिर गति बनाए रखने की उम्मीद करते हैं और आने
वाले महीनों में मांग में तेजी और धीरे-धीरे सुधार के लिए आशावादी भी हैं।
वर्तमान में भारतीय सड़कों पर 8,000 से अधिक एस-क्लास कारें हैं।
1951 में अपने बाजार में लॉन्च होने के बाद से, दुनिया भर के ग्राहकों को 40 लाख से अधिक एस-क्लास वितरित की गई हैं। (आईएएनएस)
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स






























