देश में जल्द एंट्री लेगा यह लग्जरी ब्रांड
Page 1 of 4 29-11-2016
जीप ब्रांड के देश में एंट्री करने के बाद से कई अन्य लग्ज़री ब्रांड यहां उतारने के लिए काफी बेताब दिखाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में पहला नम्बर आता है Lexus (लेक्सस) का, जो Toyota (टोयोटा) का लग्जरी ब्रांड है। लेक्सस के बारे में मार्केट में काफी समय से चर्चा चल रही है। रूमर तो यह भी है कि लेक्सस अपने 3 लग्ज़री माॅडल लाइनप के साथ देश में एंट्री लेगा। ये तीन माॅडल RX450h, ES300h और LX450d / LX570 बताए जा रहे हैं। बताया तो यहां तक जा रहा है कि कंपनी ने इनकी बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है और डिलिवरी अगले साल मार्च से शुरू होगी।


































