Bike Special: 50-60 हजार रूपए के अंदर वाली बाइक-पार्ट I
Page 2 of 10 14-10-2016
1. हीरो स्प्लैंडर (Hero Splendor)
देश की धड़कन और सबसे पाॅपुलर मानी जानी वाली स्प्लैंडर की पाॅपुलर्टी कभी कम नहीं हुई। शहरों में यह फैमली बाइक और गांवों में एक हमसफर जैसी मानी जाने वाली यह बाइक काफी कम मेन्टिनेंस मांगती है और माइलेज भी काफी अच्छा है। यह 100cc केटेगिरी वाली बाइक है जो 80 किमी प्रति लीटर (kmpl) का माइलेज आसानी से निकाल देती है। यह स्पोक व अलाॅय दोनों में उपलब्ध है। इसके तीन वेरिएंट आते हैं और 4 कलर आॅप्शन में यह उपलब्ध है।
इंजन - 97.2cc
पावर - 8.24bhp
टाॅप स्पीड - 87 किमी प्रति घंटा (kmph)
माइलेज - 80.6 किमी प्रति लीटर (kmpl)
कीमत - 50,750 रूपए से शुरू (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
Related Articles
हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ाए 100cc और 125cc कम्यूटर बाइक्स के दाम, HF 100 से लेकर Passion Plus तक हुई महंगी
































