Bike Special: 50-60 हजार रूपए के अंदर वाली बाइक-पार्ट I
7. टीवीएस विक्टर (TVS Victor)
टीवीएस विक्टर कंपनी की काफी पाॅपुलर बाइक थी जिसे कुछ सालों पहले डिस्कंटीन्यू कर दिया गया था। यह बाइक 3 माॅडल में आती थी जिसे अब एक नए अवतार में फिर से इसी साल उतारा गया है। कहने को तो यह बाइक विक्टर का फेसलिफ्ट वर्जन है लेकिन यह एक पूरी तरह से नई बाइक है। इस बाइक में पहले की तरह 110cc का इंजन लगा है। नई टीवीएस विक्टर डिस्क ब्रेक आॅप्शन के साथ भी उपलब्ध है। सेल्फ व किक दोनों दिए गए हैं। कलर की काफी लम्बी रैंज यहां मिल जाएगी। टाॅप वेरिएंट की कीमत 57,379 रूपए है।
इंजन - 109.7cc
पावर - 9bhp
टाॅप स्पीड - 90 किमी प्रति घंटा (kmph)
माइलेज - 76 किमी प्रति लीटर (kmpl)
कीमत - 55,202 रूपए से शुरू (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
Related Articles
हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ाए 100cc और 125cc कम्यूटर बाइक्स के दाम, HF 100 से लेकर Passion Plus तक हुई महंगी
































