Jazz हैचबैक का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी में HONDA
Page 1 of 4 18-08-2017
होंडा बहुत जल्दी अपनी पॉपुलर प्रिमियम हैचबैक जैज़ का नया अपडेट वर्जन लाने की तैयार कर रही है। इसी साल होने वाले फ्रैंकफर्ट मोटर शो में इस फेसलिफ्ट वर्जन को दिखाया जाने की उम्मीद है। भारत में होने वाले आॅटो एक्सपो में भी इसे शोकेस किया जाएगा और उसी समय लॉन्च होने की भी उम्मीद हैै। एक्सटीरियर व इंटीरियर पर रिवर्क करने के साथ फीचर्स लिस्ट लंबी होने की पूरी-पूरी संभावना है। इंजन के साथ छेड़छाड़ नहीं होगा लेकिन प्राइस टैग के बदलने का मौका कंपनी नहीं छोड़ना चाहेगी। प्रिमियम हैचबैक सेगमेंट में मुकाबला मारूति बलेनो, हुंडई i20 व फॉक्सवेगन पोलो से है। होंडा ने अभी इस कार की कीमत के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि भारत में इसकी अनुमानित कीमत 7 से 8 लाख रूपए के बीच रह सकती है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































