Maruti Ciaz अब डीलरशिप पर नहीं आएगी नज़र क्योंकि ....
Page 2 of 4 01-04-2017
मारूति सियाज़ के बाद नैक्सा से बिकने वाली कारों की संख्या 5 हो गई है। इससे पहले एस एस क्राॅस, बलेनो, बलेनो आरएस और इग्निस यहां से बेची जा रही थी। अब इसमें सियाज़ भी शामिल हो गई है। मारूति ने कुछ समय पहले सियाज़़ के V वेरिएंट को बंद कर दिया था, इस वेरिएंट में एयरबैग और एबीएस नहीं आते थे। इस कदम के बाद यह चार वेरिएंट VXI (o), VXI+, ZXI और ZXI+ में ही उपलब्ध है, नेक्सा डीलरशिप पर कंपनी इन वेरिएंट को सिग्मा, डेल्टा, जे़टा और अल्फा नाम से बेचेगी। नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली सियाज़ के डिजायन और फीचर में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हां, एक बदलाव यहां जरूर दिखाई देने वाला है। अब तक यह कार ब्लैक कलर विकल्प में भी उपलब्ध थी लेकिन अब इसे ब्लू कलर विकल्प से बदला जा रहा है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































