मारूति सुजु़की ने घटाए अपनी कारों के दाम
Page 1 of 3 01-07-2017
जीएसटी यानि माल व सेवा कर शुक्रवार आधी रात से देशभर में लागू हो चुका है। अब आॅटो सेक्शन पर इसका पहला असर देखने को मिल गया है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजु़की ने अपनी कार के दामों पर 3 प्रतिशत की कमी की है। मारूति सुजु़की की इस अधिकारिक घोषणा के बाद 3 लाख रूपए की कारों पर 9 हजार और 5 लाख रूपए की कारों पर 15 हजार रूपए कम हुए हैं। हालांकि हाईब्रिड कारों के दामों में बढ़ोतरी जरूरी हुई है लेकिन हैचबैक व मिड सेडान कारों के दाम घटे हैं। इसके बावजूद माना जा रहा है कि यह कटौती और ज्यादा हो सकती है। अब उम्मीद की जा रही है कि मारूति सुजु़की के इस फैसले को देखते हुए अन्य कार निर्माता कंपनियां भी कारों की कीमतों में कमी करेंगी।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































