Maruti Swift Dzire: किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर्स, जानिए यहां ...
LXi/LDi (बेस वेरिएंट)
कीमत: 5.45/6.45 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
यह डिजायर का बेस वेरिएंट है, इसकी कीमत सबसे कम है। इसमें फीचर भी दूसरे वेरिएंट के मुकाबले कम दिए गए हैं। इसके बाहरी शीशों और डोर हैंडल्स को बॉडी कलर में नहीं रखा गया है, इसकी ग्रिल में क्रोम फिनिशिंग नहीं दी गई है। केबिन में टेकोमीटर और वुड फिनिशिंग भी नहीं मिलेगी। रियर एसी वेंट्स, पावर विंडो और आॅडियो सिस्टम भी यहां उपलब्ध नहीं है। इस में बिना कैप वाले 14 इंच के स्टील व्हील लगे हैं। स्टैण्डर्ड फीचर्स के तौर पर एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) और ब्रेक असिस्ट, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स (ड्राइवर और पैसेंजर), चाइल्ड सीट एंकर्स (आईएसओफिक्स), फ्रंट सीट बेल्ट के साथ प्री-टेंशनर्स और फोर्स लिमिटर्स, LED ग्राफिक्स वाले टेललैंप्स, एडजेस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग व्हील को शामिल किया गया है।
@माइलेज के साथ सस्ती बाइक चाहिए, ये हैं 40 हजार से कम कीमत की मोटरसाइकिलें
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































