Nissan Micra का नया अवतार देश में लाॅन्च
Page 1 of 4 02-06-2017
निसान इंडिया ने अपनी पाॅपुलर माइक्रा हैचबैक का नया अवतार देश में लाॅन्च किया है। हालांकि पहले इस कार के रिफ्रेश डिजाइन और अपग्रेड फीचर्स के साथ आने की उम्मीद थी लेकिन फिलहाल इसे केवल अपडेट ही किया गया है। कुछ एक काॅस्मैटिक चैजेंज और थोड़े बहुत फीचर्स में बदलाव यहां देखे जा सकते हैं। इंजन स्पेसिफिकेशन व मेजरमेंट पहले जैसे हैं। शुरूआती कीमत 5.99 लाख रूपए है जबकि टाॅप वेरिएंट 7.23 लाख रूपए का है। दोनों कीमतें एक्सशोरूम, दिल्ली के अनुसार हैं। सेगमेंट में मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई-10, मारूति इग्निस और मारूति स्विफ्ट से है।
Related Articles
नई Maruti Brezza Facelift जल्द देगी दस्तक, टर्बो इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ 23 जुलाई को हो सकती है पेश
































