इस तारीख के बाद बंद होंगी पेट्रोल-डीज़ल वाली कार
जिस तरीके से देशभर में कारों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ कच्चे तेल की खपत में भी वृद्धि हो रही है। यह बात भी सच है कि यदि इसी तरह से यह सब चलता रहा तो पेट्रोल-डीज़ल से चलने वाली कार व बाइक तो क्या, कारखानों के लिए भी डीज़ल नहीं बचने वाला। लेकिन अब भारत सरकार ने इस बारे में गंभीरता से सोचना शुरू कर दिया है। जल्दी ही सरकार एक ऐसा अध्यादेश ला सकती है जिसमें 2030 के बाद पेट्रोल व डीज़ल से चलने वाली कारों पर बैन लग सकता है। कुछ अन्य देश ऐसा कदम उठा चुके हैं, ऐसे में यह कोई नया व अनोखा फैसला नहीं है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक जून, 2017 में कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की समिति की हुई एक बैठक में इस बारे में गंभीरता से विचार किया गया था। अगर ऐसा होता है तो कच्चे तेल पर पड़ रहा काफी सारा बोझ हट जाएगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि लाखों की संख्या में देश की सड़कों पर दौड़ रही इन कारों का क्या होगा। साथ ही कारों के आदी बन चुके इतने सारे कार चालक फिर किस वाहन का सहारा लेंगे। इन सभी का विकल्प क्या होगा, ऐसे कई सवाल हैं जो सभी के दिमाग पर छाए होंगे।
Related Articles
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च
































