Tata Tigor: टाटा मोटर्स की खास पेशकश, देखें इमेज गैलरी-I
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी नई काॅम्पैक्ट सेडान टाटा टिगाॅर को भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस कार को स्टाइलबैक का नाम भी दिया है। टिगाॅर को कंपनी की नई डिजाइन फिलोस्पी पर डिजाइन किया गया है। वैसे तो यह कार कंपनी की टियागो हैचबैक की डिजाइन व प्लेटफार्म पर ही तैयार हुई है लेकिन सेपरेट बूट और थोडे बहुत इंटीरियर के बदले हुए डिजाइन की बदौलत यह कार काफी ग्लोसी और खूबसूरत नजर आती है। टाटा टिगाॅर को टियागो वाले 1.2 लीटर पेट्रोल व 1.05 लीटर डीज़ल इंजन के साथ लाॅन्च किया गया है। शुरूआती कीमत 4.70 लाख रूपए रखी गई है। इस कार को और भी करीब से जानने के लिए हम आज आपके लिए लेकर आए हैं टाटा टिगाॅर की इमेज गैलरी, ताकि आप इस कार के हिस्से या यूं कहें इस कार को हर एंगल से निहार सकें। फोटो ज्यादा होने की वजह से इसे दो पार्ट में बांटा गया है।
आइए, गौर फरमाते हैं टाटा मोटर्स की नई काॅम्पैक्ट सेडान की गैलरी पर ...
@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे
Related Articles
नई Maruti Brezza Facelift जल्द देगी दस्तक, टर्बो इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ 23 जुलाई को हो सकती है पेश
































