इस साल लाॅन्च होंगी ये नई सेडान, जानिए फीचर्स-पार्ट 2
Page 5 of 7 12-01-2017
10. हुंडई आयनिक (Hyundai Ioniq)
यह हुंडई की पहली इलेक्ट्रिक कार है। यूरोपियन बाजार में इसके तीन वेरिएंट ‘ऑल इलेक्ट्रिक’, ‘प्लग-इन हाइब्रिड’ और ‘रेग्यूलर हाइब्रिड’ उतारे जाएंगे। भारत को लेकर संभावना है कि यहां इसे केवल प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट में उतारा जा सकता है। इसमें 8.9 किलोवॉट की लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी लगी होगी, जो फुल चार्ज में 50 किलोमीटर का सफर तय कर सकेगी। इसकी पावर 61 पीएस हो सकती है। इलेक्ट्रिक मोटर के साथ इसमें 1.6 लीटर का इंजन भी मिलेगा, इसकी पावर 105 पीएस होगी। भारत में इसे सीधे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।
संभावित लाॅन्च: दिसम्बर
अनुमानित कीमत: 40 लाख से 45 लाख रूपए
Related Articles
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च
































