इस साल लाॅन्च होंगी ये नई सेडान, जानिए फीचर्स-पार्ट 2
Page 7 of 7 12-01-2017
12. शेवरले एसेंशिया (Chevrolet Essentia)
शेवरले की यह कार काॅम्पैक्ट सेगमेंट में अपनी दस्तक देगी। हैचबैक और सेडान सेगमेंट में कंपनी की कारें पहले ही मौजूद हैं। इस कार को बीट हैचबैक के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इस कार को एडवांस फीचर्स जैसे माईलिंक टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा और पार्किंग सेंसर्स के साथ ड्यूल एयरबैग व एबीएस आदि से लैस किया जाएगा। बीट में दिए गए 1.2 लीटर पेट्रोल व 1.3 लीटर डीज़ल इंजन यहां देखने को मिलेंगे। एएमटी गियरबाॅक्स का आॅप्शन दिया जा सकता है।
संभावित लाॅन्च: मार्च
अनुमानित कीमत: 4.5 लाख से 7 लाख रूपए
Related Articles
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च
































