सिंगल चार्ज में तय करेगी एक हजार किमी का सफर
Page 1 of 2 29-08-2017
अब तक इलेक्ट्रिक कारों के प्रति लोगों का नजरिया इतना बेहतर नहीं हुआ है। इसी दिशा में काम करते हुए टेस्ला मोटर्स ने एक नया मुकाम हासिल किया है। टेस्ला के मॉडल एस 100डी ने केवल एक सिंगल चार्ज में 1,078 किमी का सफर तय किया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह पहला प्रोडक्शन मॉडल है जिस ने फुल चार्ज में 1,000 किमी से ज्यादा का सफर तय किया है। इस सफर को तय किया है कंपनी की 5 ड्राइवर्स की एक टीम ने, जिन्होंने करीब 29 घंटे तक बिना रूके मॉडल एस100डी को दक्षिणी इटली में चलाया। इस कार ने केवल एक सिंगल चार्ज में कुल 1,078 किमी का सफर तय किया है। इससे पहले जून, 2017 में इसी कार ने एक चार्ज में 901 किमी का सफर तय किया था। यह रिकॉर्ड बेल्जियम में बनाया गया था।
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































