Categories:HOME > Bike > Dirt Bike

बजाज ने दिया ग्राहकों को तोहफा, पल्सर एनएस400जेड की कीमत हुई कम

बजाज ने दिया ग्राहकों को तोहफा, पल्सर एनएस400जेड की कीमत हुई कम

बजाज कंपनी ने ग्राहकों के लिए तोहफा दिया है। बजाज की पल्सर एनएस400जेड की कीमत में एक बार फिर से बदलाव किया है। अब दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.80 लाख रुपए हो गई है। कीमत में यह बड़ी कटौती बाइक पर GST दर घटकर 18 प्रतिशत होने की वजह से हुई है। इस बाइक में 349cc का इंजन है जो 40.6hp की पावर देता है। कीमत कम होने के बाद अब यह भारत में 40hp पावर वाली सबसे सस्ती बाइक बन गई है। एक्स-शोरूम कीमत कम होने, Insurance पर बचत और रजिस्ट्रेशन फीस घटने से ग्राहकों को कुल 24,500 रुपए तक का फायदा मिल सकता है। इन फायदों की वजह से हाई-परफॉर्मेंस और लिक्विड-कूल्ड इंजन वाली यह बाइक अब खरीदरों के लिए और भी आसान विकल्प बन गई है। इसका पावर टू वेट रेशियो 247hp प्रति टन है। इस बाइक में 4 राइड मोड, क्विक शिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS, रेडियल टायर और ब्लूटूथ से जुड़ने वाला कंसोल जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
पल्सर एनएस का अंदाज

पल्सर एनएस के मजबूत डीएनए पर बनी NS400Z में वही आक्रामक स्टाइल, तेज हैंडलिंग और शानदार परफॉर्मेंस बरकरार है। इसे उन राइडर्स के लिए बनाया गया है जो रोजमर्रा की ड्राइविंग में रोमांच चाहते हैं। यह बाइक पावर, कंट्रोल और उपयोगिता का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। इसकी वजह से यह शहर की सड़कों और लंबी दूरी की यात्रा दोनों के लिए एकदम सही है।

बजाज ऑटो का लक्ष्य

यह बदलाव भारत में स्पोर्ट्स और हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स क आम लोगों तक पहुंचाने का बजाज के लक्ष्य को दिखाता है। कंपनी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा राइडर्स बिना किसी समझौते के पावरफुल बाइक्स चला सकें। बजाज आटो लिमिटेड के प्रेसिडेंट सारंग कनाडे ने कहा कि, Pulsar NS हमेशा से किफायती परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती रही है। 349cc इंजन वाली नई Pulsar NS400Z के साथ हम हाई-परफॉर्मेंस बाइक को लोगों तक पहुंचाने में बड़ा कदम उठा रहे हैं।

@देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टाॅप 10 मोटरसाइकिलें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab