30 जून को लॉन्च होगी Tata Sierra EV, इलेक्ट्रिक अवतार में लौटेगा आइकॉनिक नाम
टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में 30 जून को सिएरा ईवी को लान्च करने वाला है।
इसके साथ ही कंपनी अपने इस आइकॉनिक नाम को पूरी तरप से इलेक्ट्रिक रूप से
वापस ला रही है। इस मॉडल को सबसे पहले ऑटो एक्सपो2020 में एक कॉन्सेप्ट के
तौर पर दिखाया गया था। लेकिन अब TATA Sierra EV इस महीने के आखिर में लॉन्च
होने वाली है।
डिजाइन और एक्सटीरियर
उम्मीद
है कि Sierra EV में कई ऐसे डिजाइन बदलाव देखने को मिलेंगे जो इसे ICE मॉडल
से अलग बनाएंगे। इसके बाहरी हिस्से में बंद फ्रंट ग्रिल, एक बदला हुआ बंपर
और खास तौर पर EV के लिए दिए गए डिजाइन टच शामिल हो सकते हैं। हालांकि,
टीजर में दिखे दोनों मॉडल्स में एक जैसे अलॉय व्हील्स नजर आ रहे हैं लेकिन
TATA Motors इल इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए खास व्हील डिजाइन पेश कर सकती है।
इंटीरियर और संभावित फीचर्स
Sierra
EV का केबिन काफी हद तक इसके पेट्रोल मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है
जिसमें आराम और तकनीक का पूरा ध्यान दिया जाएगा। इसके महंगे वेरिएंट्स में
ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट मिल सकता है। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट
क्लस्टर, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और आगे बैठने वाली
पैसेंजर के लिए अलग से 12.3 इंच की स्क्रीन शामिल हो सकता है। इसके लोअर
वेरिएंट्स में डुअल-स्क्रीन वाला सेटअप और साथ में एक हेड-अप डिस्प्ले मिल
सकता है।
बैटरी और रेंज
Sierra EV टाटा के
acti.ev+ प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी जिस पर Harrier EV भी बनी है। उम्मीद
है कि इसमें बैटरी पैक के विकल्प भी एक जैसे होंगे जिसमें 65kWh और 75kWh
के विकल्प दिए जा सकते हैं। TATA ने पहले ही साफ कर दिया है कि Seirra EV
रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों वर्जन में आएगी।
कीमत और मुकाबला
TATA
की इलेक्ट्रिक कार लाइनअप में Sierra EV को कर्व ईवी के ऊपर और Harrier EV
के नीचे रखा जाएगा। इसकी कीमत 18 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए
(एक्स-शोरूम) के बीच होने की संभावना है। लॉन्च होने के बाद यह कार
Mahindra BE6, Creta Electric, MG ZS EV, Toyota Ebella और आने वाली Maruti
E Vitara जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।


































