आरपीएम और स्पीड के साथ इन चार का रखें ध्यान तो ज्यादा पिकअप देगी गाड़ी
बाजार में कई कंपनी की ओर से कारों को सामान्य इंजन के साथ टर्बो इंजन के साथ ग्राहक को आफर किया जाता है। सामान्य इंजन के मुकाबले टर्बो इंजन वाली गाड़ी की उम्र को किस तरह से बढ़ाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। कार में इंजन से ज्यादा पावर जनरेट करने के लिए इंजन के साथ टर्बो को लगाया जाता है। टर्बो के जरिए कम्प्रैस्ड हवा को इंजन के अंदर पहुंचाया जाता है। जिसके बाद गाड़ी को चलाने पर इंजन को ज्यादा हवा मिलने लगती है। जिसका फायदा यह होता है कि उतनी ही क्षमता के इंजन से कार का टॉर्क भी बढ़ जाता है और इंजन से ज्यादा पावर बनाई जा सकती है।
गाड़ी स्टार्ट करने के कुछ देर बाद शुरू करें सफर
टर्बो इंजन के साथ ही सामान्य इंजन वाली कारों को भी स्टार्ट करने के तुरंत बाद नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने से इंजन और टर्बो दोनों को ही नुकसान हो सकता है। बंद कार को जब स्टार्ट किया जाता है, तो इंजन में अच्छी तरह से ऑयल को घूमने में थोड़ा समय लगता है। लेकिन अगर कार स्टार्ट करने के तुरंत बाद ही कार को चलाया जाता है, तो इससे इंजन में ऑयल सही तरह से घूम नहीं पाता, जिससे नुकसान होता है।
ज्यादा आरपीएम पर न चलाएं गाड़ी
अगर कार का इंजन ठंडा हो तो कभी भी ज्यादा आरपीएम पर कार को चलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से उस समय तो टर्बो के जरिए कार को ज्यादा पावर मिल जाएगी लेकिन बाद में टर्बो को बड़ा नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।
धीरे से बढ़ाएं स्पीड
टर्बो इंजन वाली कारों में कभी भी तेजी से स्पीड को नहीं बढ़ाना चाहिए। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे इंजन के साथ ही टर्बो को भी लंबे समय में नुकसान होता है। जबकि आप धीरे धीरे स्पीड को बढ़ाते हैं, तो कार को ज्यादा पावर मिलने के साथ ही टर्बो की उम्र को भी बढ़ाया जा सकता है।
Related Articles
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट






























