ऑडी की इलेक्ट्रिक ई-ट्रॉन कार अगस्त में होगी लॉन्च
Page 1 of 3 13-05-2018
नई दिल्ली। जर्मन कार निर्माता
कंपनी ऑडी अपनी इलेक्ट्रिक कार ई-ट्रॉन पर फोकस कर रही है। कंपनी ने पहले
ही इस बात की जानकारी दी थी कि कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को अगस्त
महीने में लॉन्च करने जा रही है। अब कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग के दिन का
खुलासा कर दिया है। जी हां, कंपनी इसे ब्रूसेल्स को होने जा रहे 30 अगस्त
को ऑडी समिट में लॉन्च करेगी।
कंपनी इस कार का उत्पादन ब्रूसेल्स में ही
करेगी और इसके लिए कंपनी अपनी फैक्ट्री को भी शुरू करने जा रही है। पहले
कयास लगाए जा रहे थे कि ऑडी की लॉन्च होने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार
स्पोट्र्स कार होगी और अब कंपनी ने एसयूवी का चुनाव किया है।
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































