Hero Splendor Plus हुई महंगी, सभी वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी; अब ग्राहकों को चुकाने होंगे 3,086 रुपये तक ज्यादा
भारत की सबसे लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिलों में शामिल हीरो स्प्लेंडर प्लस खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हीरो मोटोकार्प ने नवंबर 2026 में स्प्लेंडर प्लस रेंज के सभी वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से यह बढ़ोतरी 1,135 रुपये से लेकर 3,086 रुपये तक है। कंपनी ने इन कीमतों में बदलाव के साथ बाइक के फीचर्स या परफॉर्मेंस में कोई नया अपडेट नहीं दिया है। आइए जानते हैं कि हीरो स्प्लेंडर प्लस के वेरिएंट वाइज नई कीमतों के बारे में।
इसलिए बढ़ी कीमत
स्प्लेंडर प्लस की कीमतों में की गई बढ़ोतरी की वजह इनपुट कॉस्ट में इजाफा माना जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने कीमतों में बदलाव के अलावा मोटरसाइकिल में किसी तरह का मैकेनिकल या फीचर अपडेट नहीं किया है। Splendor रेंज कंपनी की कुल बिक्री में सबसे बड़ा योगदान देने वाली मोटरसाइकिल रेंज बनी हुई है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस वेरिएंट वाइज कीमतें
स्प्लेंडर प्लस के बेस Drum वेरिएंट की कीमत में 1,135 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, i3S वेरिएंट की कीमत भी इतनी ही बढ़ाई गई है। Special Editions को सबसे ज्यादा 3,086 रुपये महंगा किया गया है। इसके अलावा 125 Million Edition और E85 Flex मॉडल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।
इंजन और परफॉर्मेंस में नहीं हुआ कोई बदलाव
कीमतें बढ़ने के बावजूद Hero Splendor Plus के स्टैंडर्ड वेरिएंट और XTEC मॉडल के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन मोटरसाइकिलों में 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। यानी नई कीमतों पर भी ग्राहकों को पहले जैसा ही इंजन और परफॉर्मेंस मिलती है।
Splendor Plus Flex E85 में मिलता है ज्यादा पावर आउटपुट
Hero Splendor Plus Flex E85 को ज्यादा एथेनॉल मात्रा वाले फ्यूल के इस्तेमाल के लिए जरूरी बदलावों के साथ तैयार किया गया है। E85 फ्यूल पर चलने के दौरान इसका इंजन 8.56 PS की पावर और 8.30 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह E20 मॉडल की तुलना में करीब 7 फीसदी ज्यादा पावर और 3 फीसदी ज्यादा टॉर्क है। इस मॉडल की कीमत में 1,332 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
Related Articles
Hero Splendor Plus हुई महंगी, सभी वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी; अब ग्राहकों को चुकाने होंगे 3,086 रुपये तक ज्यादा
































