Honda ने फॉल्टी एयरबैग को लेकर की 3669 Accord Cars रिकॉल
नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया (एचसीआईएल) ने अपने प्रीमियम ब्रांड होंडा एकार्ड की 3669 कारों को स्वेच्छा से रिकॉल किया है, ताकि इन कारों के ड्राइवर साइड के दोषपूर्ण एयरबैग इंफ्लेटर को बदला जा सके। इंफ्लेटर प्रणाली का प्रयोग दुर्घटना की स्थिति में चालक और यात्री को चोट लगने से बचाने के लिए किया जाता है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह 3669 वाहनों में लगे टकाटा ब्रांड के एयरबैग को बदलेगी, जिनका निर्माण 2003 से 2006 के बीच किया है, जो कि एहतियाती वैश्विक रिकॉल अभियान का हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि इसे देशभर के डीलरशिप्स के पास बिल्कुल मुफ्त बदला जाएगा और इस संबंध में कंपनी सीधे उपभोक्ताओं से संपर्क करेगी।
कंपनी ने आगे कहा कि टकाटा एयरबैग रिकॉल्स से दुनियाभर के कई कार निर्माता प्रभावित हुए हैं और एचसीआईएल अपने होंडा वाहन मालिकों से आग्रह करती है कि वे जल्द से जल्द अधिकृत होंडा डीलर्स के पास अपने वाहनों को ठीक कराएं।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































