होंडा सिटी का नया वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च!
नए एक्सटीरियर और इंटीरियर के अतिरिक्त, होंडा सिटी में नया अपडेट इंजन
मिलेगा। मौजूदा सिटी एल15बी इंजन के साथ आती है, जिसे ज्यादा पावर के साथ
अपडेट किया जा सकता है। कार को हाइब्रिड इंजन के साथ भी लॉन्च किया जा सकता
है।
होंडा सिटी के हाइब्रिड इंजन की खबरें पहले भी आ चुकी हैं।
मौजूदा होंडा सिटी में 119 हॉर्सपावर की ताकत वाला 1.5 लीटर का पेट्रोल
इंजन जो 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करता है। इसके साथ 5
स्पीड यूनिट का मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलता है।
ऑटोकार की रिपोर्ट के
मुताबिक, हाइब्रिड इंजन का विकल्प जोडक़र कंपनी इसका माइलेज 21.56 किमी
प्रति लीटर तक बढ़ा सकती है, जो मारुति सुजुकी की सियाज 1.5 लीटर के बराबर
होगा। चूंकि ये कार साल 2020 तक बाजार में आएगी, इसलिए ये बीएस-6 नॉर्म्स
के मुताबिक होगी।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































