टाटा मोटर्स ने इवी की कीमतें 80,000 रुपये तक घटाई
मुंबई। वाहन दिग्गज टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने गुरुवार को अपने
इलेक्ट्रिकल वाहन (इवी) टिगोर इवी (Tigor EV) की कीमतों में 80,000 रुपये
तक की कटौती की जोकि हाल ही में सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी (वस्तु
एवं सेवा कर) (GST) की दरों में कटौती के बाद की गई है।
टाटा
मोटर्स के अध्यक्ष (इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कारोबार और कॉर्पोरेट रणनीति)
शैलेष चंद्रा ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा हाल में ही की गई घोषणा के तहत सभी
इलेक्ट्रिक संचालित वाहनों पर जीएसटी की दर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी की
गई है। इसके कारण टाटार मोटर्स के इवी वाहनों की कीमतों में 80,000 रुपये
तक की कटौती की गई है, जो अगस्त 2019 से लागू होगी।’’
हाल ही में जीएसटी परिषद ने सभी इलेक्ट्रिक संचालित वाहनों पर जीएसटी की दर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी की थी।
कंपनी ने कहा कि टिगोर इवी के सभी वेरिएंट्स - एक्सई (बेस), एक्सएम (प्रीमियम) और एक्सटी (हाई) की कीमतों में कमी की गई है।
टाइगर
इवी की पहले कीमत 12.35 लाख रुपये से 12.71 लाख रुपये (ईएसपी मुंबई) थी,
जो अब ग्राहकों को 11.58 लाख रुपये से लेकर 11.92 लाख रुपये में उपलब्ध
होगी।
(आईएएनएस)
@माइलेज के साथ सस्ती बाइक चाहिए, ये हैं 40 हजार से कम कीमत की मोटरसाइकिलें
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































