Mercedes Benz ने भारतीय बाजार में उतारा V Class Elite MPV, जानें कीमत...
जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज ने भारतीय बाजार में
अपने नए मल्टी पर्पज विकल (एमपीवी) मर्सिडीज बेंज वी क्लास एलीट को लॉन्च
कर दिया है। भारत में मर्सिडीज बेंज की कारें काफी लोकप्रिय हैं। इसमें
1950 सीसी का इंजन दिया गया है, जो कि 6300 आरपीएम पर 120 केडब्ल्यू की
पावर और 4500 आरपीएम पर 380 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। गियरबॉक्स के
मामले में यह कार 9जी ट्रॉनिक से लैस है।
कार 6 सीटर लॉन्ग व्हीलबेस
वेरिएंट में अवलेबल होगी। कार 11 सैकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की
रफ्तार पकडऩे में सक्षम है। कार में मसाज फंक्शन के साथ लग्जरी सीट्स,
एजिलिटी कंट्रोल सस्पेंशन, क्लाइमेट कंट्रोल और 15 स्पीकर के साथ बर्मेस्टर
सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है। स्पेन में तैयार यह कार 90 देशों में
बेची जाएगी।
रेफ्रीजेरेटर कंपार्टमेंट के साथ सेंट्रल कंसोल, पैरानोमिक
स्लाइडिंग रूफ (ऑप्शनल), 17 इंच के एलॉय व्हील हैं और ऑप्शनल में 18 इंच के
अलॉय व्हील भी लिए जा सकते हैं। सेपरेट रियर विंडो ओपनिंग के साथ ईजी पैक
टेलगेट भी दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग्स, अटेनशन असिस्ट, 360
डिग्री कैमरे के साथ एक्टिव पार्किंग असिस्ट और प्री सेफ इनक्लूड हैं।
कार
स्टील ब्लू, सेलेनाइट ग्रे, ग्रेफाइट ग्रे डार्क ऑब्डियन ब्लैक मैटेलिक,
कैवेनसाइट ब्लू मैटेलिक, रॉक क्रिस्टल व्हाइट मैटेलिक और ब्रिलियंट सिल्वर
मैटेलिक कलर ऑप्शन में अवलेबल है। कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.10
करोड़ रुपए है।
लग्जरी वाहन बाजार में मर्सिडीज बेंज की करीब 40 प्रतिशत
हिस्सेदारी है। यह कार बीएस-6 मानकों के अनुकूल है। मर्सिडीज बेंज अपने
भारतीय कारखानों में बीएस-4 वाहनों का उत्पादन एक जनवरी 2020 से बंद कर
देगी।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























