Tesla Roadster की जल्द होगी ग्लोबल एंट्री, Elon Musk ने बताई लॉन्च डेट
टेस्ला की ओर से रोडस्टर को ऑफर करने की तैयारी की जा रही है। इस पर Elon Musk की ओर से किस तरह की जानकारी को सोशल मीडिया पर दिया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। एलन मस्क के स्वामित्व वाली इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला की ओर से नई कार को पेश करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से नई कार के तौर पर रोडस्टर को पेश करने की तैयारी की जा रही है। एलन मस्क की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है। मस्क ने ट्वीट कर बताया है कि जल्द ही नई रोडस्टर को पेश कर दिया जाएगा। इसे ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। ट्वीट से मिली जानकारी मस्क ने नई कार को पेश करने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। जिसमें इसके पेश किए जाने की तारीख की जानकारी भी दी गई है। जानकारी के मुताबिक नई कार को एक अक्टूबर को ग्लोबल स्तर पर पेश किया जा सकता है। क्या होगी खासियत जानकारी के मुताबिक टेस्ला की नई रोडस्टर कार को एक सुपरकार की तरह पेश किया जा सकता है। जिसमें बेहतरीन डिजाइन और फीचर्स के साथ तकनीक को दिया जा सकता है। इसमें टेस्ला स्पेस एक्स के साथ मिलकर विकसित किए गए कोल्ड गैस थ्रस्टर्स को दिया जा सकता है। जिससे यह कार काफी तेज कार के तौर पर नया कीर्तिमान बना सकती है। 2017 में हुई थी पेश टेस्ला की ओर से रोडस्टर कार को पहली बार 2017 में पेश किया गया था। इसकी डिलीवरी को भी 2020 से शुरू किए जाने की योजना थी। लेकिन पेश करने के बाद से ही यह कार के लॉन्च और डिलीवरी में लगातार किसी न किसी कारण से देरी होती रही है। लेकिन अब इसे एक अक्टूबर को पेश किया जाएगा।
Related Articles
अगस्त में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची भारत की थोक ऑटो बिक्री, पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 36.5 प्रतिशत बढ़ी
अब कार के डैशबोर्ड से ही होगा पेट्रोल-डीजल का भुगतान, भारत में लॉन्च हुआ पहला ‘इन-कार फ्यूल पेमेंट’ सॉल्यूशन
Mercedes-AMG CLE 646 Spezialanfertigung पेश, सिर्फ 30 यूनिट्स होंगी तैयार, लॉन्च से पहले ही बिकीं सभी कारें
Hyundai Bayon: भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देगी नई इंटेलिजेंट SUV, Creta और Venue के बीच बनेगी खास पहचान





























