Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
नवंबर महीने के लिए मारुति सुजुकी ने अपनी गाड़ियों के पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स जारी कर दिए हैं। यहां हम आपको मारुति की ऐसी हैचबैक गाड़ी के बारे में बताएंगे जिस पर नवंबर में 64,600 रुपए तक के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। हम यहां बात कर Maruti Suzuki की लोकप्रिय हैचबैक Wagon R के बारे में जिसकी कीमत 4.99 लाख रुपए से शुरू होती है और इसका माइलेज भी बेहतरीन है।
डिस्काउंट में क्या-क्या शामिल
मारुति वैगन आर के पेट्रोल वेरिएंट्स, 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल, पर 54,600 रुपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इनमें 35,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 7,100 रुपए तक का दिवाली बुकिंग ऑफर, 15 हजार रुपए तक के एक्सचेंज बोनस या 10,000 रुपए तक के स्क्रैपेज बोनस में से किसी एक का विकल्प और 2,500 रुपए तक का सेल्स ऑफर शामिल है। सीएनजी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है और इस तरह कुल फायदे 39,600 रुपए तक पहुंच जाते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए से शुरू होकर 6.86 लाख रुपए तक है।
मारुति वैगन आर: इंजन और पावर
मारुति वैगन आर में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं जिसमें पहला है 1.0लीटर पेट्रोल इंजन जो 3 सिलिंडर के साथ आता है। यह इंजन लगभग 66.6PS की पावर और 90nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है, 1.2 लीटर पेट्रोल/फ्लेक्स-फ्यूल इंजन जो 90.9PS की पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है। तीसरा है 1.0 लीटर S-CNG जो 55.92bhp और 82.1nm का टॉर्क जनरेट करता है।
सस्पेंशन ब्रेक्स और व्हील्स
वैगन आर में कॉइल स्प्रिंग के साथ मैकफर्स स्ट्रट दिया गया है और रियर सस्पेंशन में कॉइल स्प्रिंग के साथ टॉर्शन बीम सेटअप मिलता है। इसके अलावा, स्टीयरिंग में टिल्ट एडजस्टमेंट के साथ इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है जिसका टर्निंग रेडियस 4.7 मीटर है। ब्रेकिंग सिस्टम के लिए इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं।
Related Articles
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट






























