टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 1.2 लाख रुपए घटाई
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को अपनी इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में
1.20 लाख रुपए तक की कटौती की। कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी सेल
की लागत में गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को दिया है।
टाटा पैसेंजर
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अब अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली नेक्सन ईवी को 20,000
रुपये कम कर 14.5 लाख रुपये में बेचेगी, जबकि इसकी छोटी इलेक्ट्रिक कार
टियागो की कीमत 70,000 रुपये कम हो गई है। लॉन्ग रेंज नेक्सन ईवी की कीमत
अब 16.99 लाख रुपए से शुरू होगी।
टीपीजी समर्थित कंपनी के मुख्य
वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवत्स ने कहा, "हाल ही में बैटरी सेल की कीमतों
में नरमी आई है। निकट भविष्य में संभावित कमी पर विचार करते हुए हमने
सक्रिय रूप से लाभ को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का विकल्प चुना है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































