टाटा सिएरा ईवी 30 जून को होगी लॉन्च, 627 किमी तक की रेंज और AWD तकनीक से होगी लैस
टाटा मोटर्स ने सिएरा ईवी के बाहरी डिजाइन की पूरी झलक दिखा दी है, जबकि कार को 30 जून को लान्च किया जाएगा। हालांकि, इलेक्ट्रिक मिडसाइज अपने पेट्रोल-डीजल वाले मॉडल जैसी ही है लेकिन कलर्स के इस्तेमाल की वजह से इसका अगला हिस्सा थोड़ा अलग दिखता है। मैकेनिकली तौर पर Sierra EV के Harrier EV जैसी ही होने की उम्मीद है।
एक्सटीरियर डिजाइन
Sierra EV का लुक TATA की बाकी पेट्रोल-डीदल से इलेक्ट्रिक में बदली गई गाड़ियों के जैसा ही है जहां इलेक्ट्रिक मॉडल में एक बंद ग्रिल और पेट्रोल-डीजल वर्जन से थोड़ा अलग चेहरा मिलता है। इसके साइड प्रोफाइल और पीछे के हिस्से में बहुत कम बदलाव किए गए हैं। Sierra की ब्लैक-आउट ग्रिल की जगह अब EV में बॉडी के रंग की क्लोज्ड ग्रिल दी गई है।
हालांकि, इसकी लाइटें बिल्कुल पहले जैसी ही हैं लेकिन ICE के उलट EV में LED लाइट बार के ठीक नीचे Sierra की ब्रांडिंग नहीं दी गई है।
रियर और साइड प्रोफाइल
फ से देखने पर केवल आगे के दरवाजों और टेलगेट पर लगे Sierra.ev के बैज ही इसे अलग बनाते हैं। यहां तक कि इसके 19-इंच के अलॉय व्हील्स भी बिल्कुल पहले जैसे ही हैं। हालांकि, Sierra EV में नए रंगों के विकल्प मिलने की संभावना है।
इंटीरियर और फीचर्स
TATA ने अभी तक इसके इंटीरियर की जानकारी नहीं दी है लेकिन अनुमान है कि केबिन के अंदर भी समानताएं रहेंगी। इसका ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप जिसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और 12.3 इंच की पैसेंजर स्क्रीन भी शामिल है जिसकी हाई ट्रिम्स में मिलने की संभावना है।
बैटरी और रेंज
इसमें Harrier EV वाले 65kWh और 75kWh बैटरी विकल्प मिलने की संभावना है। TATA ने हाल ही में यह भी साफ किया है कि Sierra EV में ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प मिलेगा जो कि इसके सबसे महंगे वेरिएंट में हो सकता है। इसके निचले वेरिएंट्स में रियर-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन होने की उम्मीद है। इसकी रेंज 627 किमी तक की हो सकती है।
कीमत और मुकाबला
Sierra EV की कीमत 18 लाख रुपए से 25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के दायरे में ही होने की उम्मीद है। मार्केट में इसका मुकाबला Mahindra BE6, Creta Electric, MG Z EV और Maruti e Vitara जैसी गाड़ियों से होगा।


































