हुंडई मोटर ने आयोनिक 9 इलेक्ट्रिक एसयूवी की दिखाई पहली झलक
सोल । हुंडई मोटर्स ने अपनी आगामी स्पोर्ट्स यूटिलिटी कार ऑल-इलेक्ट्रिक
आयोनिक 9 का एक फोटो टीजर जारी किया है। इस टीजर में यह कार बेहद ही
खूबसूरत दिख रही है।
इस बेहतरीन इलेक्ट्रिक एसयूवी कार के टीजर में कार के शानदार मॉडल और खूबसूरत डिजाइन को दिखाया गया है।
समाचार
एजेंसी योनहाप के मुताबिक हुंडई ने कहा कि आयोनिक 9 की प्रेरणा समुद्र में
चलने वाली नावों से ली गई हैं। जिसका बाहरी हिस्सा आकर्षक और अंदरूनी
हिस्सा आरामदायक है।
आयोनिक 9, हुंडई मोटर की आयोनिक लाइनअप में
सबसे बड़ी कार कैटेगरी का हिस्सा है। कंपनी बड़े इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल्स
की दुनिया में इस कार के जरिए बड़ा दांव खेल रही है।
हुंडई अगले महीने एक वैश्विक शोकेस कार्यक्रम में आयोनिक 9 के डिजाइन और फीचर्स का पूर्ण अनावरण करने की योजना बना रही है।
इस
बीच, हुंडई मोटर ने अपने वैश्विक कार उत्पादन में 100 मिलियन कार बनाने की
एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के महत्व को कंपनी के लिए ऐसे
समझा जा सकता है कि कंपनी को इसे हासिल करने के लिए 57 साल लग गए।
हुंडई
मोटर के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चांग जे-हून ने कहा, "100
मिलियन वाहनों के वैश्विक उत्पादन तक पहुंचना एक मील का पत्थर है। यह
दुनिया भर में हमारे ग्राहकों की बदौलत संभव हुआ है, जिन्होंने शुरू से ही
हुंडई मोटर को चुना और उसको सपोर्ट किया।"
बता दें कि कंपनी की
शुरुआत में 1968 में सबसे पहले उल्सान प्लांट में कारों का उत्पादन शुरू
हुआ था। यह प्लांट कोरियाई ऑटोमोबाइल उद्योग के विकास के जन्मस्थान के रूप
में ऐतिहासिक महत्व रखता है। इस प्लांट को देश के इलेक्ट्रिक कार के हब के
रूप में देखा जा रहा है। हुंडई वर्तमान में इस साइट पर एक समर्पित
इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्लांट स्थापित कर रही है। हुंडई की उपलब्धि काबिल ए
गौर है। वैश्विक स्तर पर भी इसकी ग्रोथ शानदार है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























