Categories:HOME > Bike >

रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की 2025 हंटर 350 - जानिए क्या है नया

रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की 2025 हंटर 350 - जानिए क्या है नया

रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित 2025 हंटर 350 बाइक को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.50 लाख रखी गई है। यह अपडेटेड मॉडल नए रंगों, बेहतर फीचर्स और एडवांस्ड एर्गोनॉमिक्स के साथ आया है। ग्राहक इसे रॉयल एनफील्ड के शोरूम्स और ऑफिशियल वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं। नए कलर्स और वेरिएंट्स: 2025 हंटर 350 अब तीन नए रंगों में उपलब्ध है: रियो व्हाइट, टोक्यो ब्लैक और लंदन रेड। पहले से मौजूद रंगों में रेबेल ब्लू, डैपर ग्रे और फैक्ट्री ब्लैक शामिल हैं। तीन वेरिएंट्स की कीमतें: • बेस (फैक्ट्री ब्लैक): ₹1,49,900 • मिड (रियो व्हाइट, डैपर ग्रे): ₹1,76,750 • टॉप (टोक्यो ब्लैक, लंदन रेड, रेबेल ब्लू): ₹1,81,750 इंजन और परफॉर्मेंस: नई हंटर 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक एयर-ऑयल कूल्ड इंजन है, जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच भी मौजूद है। चेसिस और सस्पेंशन: मोटरसाइकिल को ट्विन डाउंट्यूब स्पाइन फ्रेम पर बनाया गया है। • सामने: 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क • पीछे: ट्विन शॉक अब्जॉर्बर्स (6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड) डाइमेंशंस: • लंबाई: 2,055mm • चौड़ाई: 810mm (बिना मिरर) • ऊंचाई: 1,070mm (बिना मिरर) • सीट ऊंचाई: 790mm • वजन: 181kg (90% फ्यूल और ऑयल के साथ) • फ्यूल टैंक: 13 लीटर • ग्राउंड क्लीयरेंस: 160mm • व्हीलबेस: 1,370mm ब्रेक्स और सेफ्टी: मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS, • फ्रंट ब्रेक: 300mm डिस्क (ट्विन-पिस्टन कैलिपर) • रियर ब्रेक: 270mm डिस्क (सिंगल-पिस्टन कैलिपर) ट्यूबलेस टायर्स और अलॉय व्हील्स के साथ आता है: • आगे: 110/70-17 • पीछे: 140/70-17 फीचर्स: • 12V DC इलेक्ट्रिकल सिस्टम • 8Ah VRLA मेंटेनेंस-फ्री बैटरी • LED हेडलाइट, टेललाइट और टर्न सिग्नल्स • डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर • टाइप-C USB फास्ट चार्जर • नया ट्रिपर पॉड और आरामदायक सीट 2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 न केवल लुक्स में बेहतर है, बल्कि इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस भी अब और दमदार हो चुके हैं। इस कीमत पर यह बाइक युवाओं और राइडिंग के शौकीनों के लिए शानदार विकल्प बनकर उभरी है।

@महिलाओं को पसंद है ये टाॅप 6 स्टाइलिश स्कूटर

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab