Categories:HOME > Bike > Cruiser Bike

TVS के स्वामित्व वाली Norton ने पेश की नई 454cc अर्बन बाइक, 2027 से शुरू होगी बिक्री

TVS के स्वामित्व वाली Norton ने पेश की नई 454cc अर्बन बाइक, 2027 से शुरू होगी बिक्री

ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड नॉर्टन (Norton) ने अपनी नई 450 सीसी अर्बन मोटरसाइकिल से पर्दा उठा दिया है। EICMA 2026 की शुरुआत से ठीक पहले 3 नवंबर को अनवील की गई इस बाइक के जरिए कंपनी सिंगल-सिलिंडर इंजन वाली नई कैटेगरी में प्रवेश कर रही है। TVS के स्वामित्व में आने के बाद यह नॉर्टन की पहली 450 सीसी श्रेणी की मोटरसाइकिल है। इसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन इसे कॉन्सेप्ट बाइक जैसा लुक देता है। कंपनी इसकी बिक्री 2027 से शुरू कर सकती है। बाइक का आधिकारिक नाम लॉन्च के करीब घोषित किया जाएगा।

फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और प्रीमियम लुक


नई Norton बाइक में कॉम्पैक्ट और एंगुलर हेडलाइट दी गई है। इसका फ्यूल टैंक स्कल्प्टेड डिजाइन में है, जबकि इंजन के आसपास सिल्वर फिनिश वाले हिस्से मिलते हैं। बाइक में ऊपर की ओर उठा हुआ एग्जॉस्ट दिया गया है, जिस पर बड़ा मेटैलिक हीट शील्ड लगाया गया है।


इसमें अलॉय व्हील्स, अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। रियर टायर के पास नंबर प्लेट माउंट किया गया है। हल्के मेटैलिक रंग की बॉडी और ब्लैक इंजन पार्ट्स इसके आकर्षक लुक को और उभारते हैं।


454cc इंजन से मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस


इस मोटरसाइकिल में 454cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 45Nm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, इस इंजन को शहर में आरामदायक राइडिंग और बेहतर प्रदर्शन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।


हालांकि, नॉर्टन ने अभी इंजन की पावर और गियरबॉक्स से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है। अनुमान है कि यह इंजन 40 से 45 bhp तक की पावर दे सकता है।


एल्युमिनियम फ्रेम और 8-इंच TFT स्क्रीन


नई बाइक में एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे मोटरसाइकिल की हैंडलिंग और कंट्रोल बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि, चेसिस के माप और सस्पेंशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसमें एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 8-इंच की TFT टचस्क्रीन भी मिलेगी।


2027 में शुरू हो सकती है बिक्री


नॉर्टन ने इससे पहले EICMA 2025 में Manx, Manx R, Atlas और Atlas GT मॉडल पेश किए थे। यूरोपीय बाजारों में Manx R और Atlas की डिलीवरी शुरू हो चुकी है, जबकि अन्य मॉडल की डिलीवरी का इंतजार है। नई 454cc अर्बन मोटरसाइकिल की बिक्री 2027 में शुरू होने की संभावना है।

@Maruti की इस कार का माइलेज है 48 किमी प्रति लीटर

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab