सरकारी विभागों के लिए बड़ी सुविधा: Tata Curvv.ev और Tiago.ev अब Government e-Marketplace पर उपलब्ध
देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए Tata Motors ने अपनी दो प्रमुख इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ — Curvv.ev और Tiago.ev — को अब सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पर उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इन मॉडलों की कुछ यूनिट्स राष्ट्रपति भवन को भी डिलीवर की हैं। इस पहल का उद्देश्य है कि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय और विभाग अब आसानी से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपने बेड़े में शामिल कर सकें, जिससे देश की "नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन" और "आत्मनिर्भर भारत" की दिशा में प्रगति हो। Tata Motors ने अपने X अकाउंट पर लिखा, "सरकार की आत्मनिर्भर भारत और नेट जीरो लक्ष्य की सोच के अनुरूप, हमारी सभी Tata.ev गाड़ियों में 50% से अधिक Make in India (MII) कंटेंट है, जिससे हमें सार्वजनिक खरीद नीति के तहत Class 1 सप्लायर का दर्जा प्राप्त हुआ है।" Tata Curvv.ev: प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Tata Curvv.ev को कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV के रूप में लॉन्च किया गया है। यह दो बैटरी विकल्पों में आती है: • 45kWh बैटरी – रेंज: 502 किमी* • 55kWh बैटरी – रेंज: 585 किमी* Curvv.ev कुल सात वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिन्हें “Personas” नाम दिया गया है: वेरिएंट मूल्य (एक्स-शोरूम) Curvv.ev 45 Creative ₹17.49 लाख Curvv.ev 45 Accomplished ₹18.49 लाख Curvv.ev 45 Accomplished +S ₹19.29 लाख Curvv.ev 55 Accomplished ₹19.25 लाख Curvv.ev 55 Accomplished + S ₹19.99 लाख Curvv.ev 55 Empowered + ₹21.25 लाख Curvv.ev 55 Empowered +A ₹21.99 लाख Tata Tiago.ev: देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक हैचबैक Tata Tiago.ev इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में affordability और performance का बेहतरीन मेल है। यह दो बैटरी विकल्पों में आती है: • 19.2kWh बैटरी – रेंज: 223 किमी* • 24kWh बैटरी – रेंज: 293 किमी* 7.2kW फास्ट चार्जिंग से यह कार मात्र 58 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है। उपलब्ध वेरिएंट्स और कीमतें इस प्रकार हैं: वेरिएंट मूल्य (एक्स-शोरूम) XE MR ₹7.99 लाख XT MR ₹8.99 लाख XT LR ₹10.14 लाख XZ+ Tech LUX LR ₹11.14 लाख सरकारी बेड़े के लिए इलेक्ट्रिक समाधान सरकारी विभागों में पारंपरिक ईंधन वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करना न केवल पर्यावरण हितैषी कदम है, बल्कि यह लंबी अवधि में फ्यूल और मेंटेनेंस कॉस्ट में भी बचत करेगा। Tata Motors की यह पहल नीति निर्माताओं को स्थायी परिवहन विकल्पों की ओर प्रेरित करेगी। Tata Motors की Curvv.ev और Tiago.ev का GeM पोर्टल पर आना भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रांति को नया आयाम देगा। अब सरकारी विभागों को पर्यावरण-संवेदनशील, भारतीय निर्माण वाली और तकनीकी रूप से उन्नत गाड़ियाँ उपलब्ध होंगी — वह भी एक क्लिक की दूरी पर।
@माइलेज के साथ सस्ती बाइक चाहिए, ये हैं 40 हजार से कम कीमत की मोटरसाइकिलें
Related Articles
Hyundai Neira Electric MPV का प्रोडक्शन मॉडल GAW 2026 में होगा पेश, 7-सीटर फैमिली कार में मिलेंगे EV के दमदार फीचर्स
वाहन बिक्री में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का दबदबा, जुलाई-सितंबर तिमाही में सबसे आगे रहे दोनों राज्य: एसआईएएम
VinFast VF5 Facelift पेश, नए SUV लुक और 43kWh बैटरी के साथ मिलेगी 370Km की रेंज; भारत में जल्द होगी लॉन्च






























