अपनी इस इलेक्ट्रिक कार पर 4 लाख का डिस्काउंट दे रही है हुंडई
हुंडई अपनी इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 के मॉडल ईयर 2024 पर 4 लाख रुपए का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ये डिस्काउंट इसके बचे हुए स्टॉक को खाली करने के लिए दे रही है। आयोनिक 5 को जनवरी 2023 में 44.95 लाख रुपए की कीमत के साथ लाया गया था। तब से इसकी कीमत बढ़कर 46.05 लाख रुपए हो चुकी है। हालांकि, इस डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत 42.05 लाख रुपए रह गई है। हुंडई आयोनिक 5 का स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स हुंडई आयोनिक 5 की लंबाई 4634mm, चौड़ाई 1890mm और ऊंचाई 1625mm है। इसका व्हीलबेस 3000mm है। इसके इंटीरियर में ईको-फ्रेंडली मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स पर सॉफ्ट टच मटेरियल दिया है। आर्मरेस्ट, सीट अपहोल्स्ट्री और स्टीयिरिंग व्हील पर पिक्सल डिजाइन मिलता है। कंपनी का कहना है कि कार के क्रैश पैड, स्विच, स्टीयरिंग व्हील, डोर पैनल पर बायो पेंट किया गया है। इसकी HDPI को 100% रिसाइकिल करके फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक कार के अंदर 12.3-इंच स्क्रीन का पेयर मिलता है। जिसमें इस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन साथ दिया है। कार में हेडअप डिस्पले भी मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, वर्चुअली इंजन साउंड, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, चार डिस्क ब्रेक, मल्टी कोलाइजन-अवॉइडेंस ब्रेक, पावर चाइल्ड लॉक दिया है। इसमें लेवल 2 ADAS भी दिया है, जो 21 सेफ्टी फीचर्स को सपोर्ट करता है। इस इलेक्ट्रिक कार में 72.6kWh का बैटरी पैक दिया है। ये सिंगल चार्ज पर ARAI-सर्टिफाइट 631km की रेंज देती है। आयोनिक 5 में सिर्फ रियर व्हील ड्राइव मिलता है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 217hp का पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। ये कार 800 वाट की सुपरफास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 18 मिनट की चार्जिंग में ये 10 से 80% तक चार्ज हो जाती है।
Related Articles
Honda Elevate Facelift: 21 हजार रुपये में शुरू हुई प्री-बुकिंग, मिल सकते हैं 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स
Hyundai Bayon: भारत में जल्द दस्तक दे सकती है नई SUV, CNG वेरिएंट समेत मिल सकते हैं ये एडवांस फीचर्स































