एमजी विंडसर प्रो ने बुकिंग में रचा कीर्तिमान, 24 घंटे में 8,000 ग्राहक हुए आकर्षित
भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक नई हलचल मचाते हुए, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की नवीनतम पेशकश 'एमजी विंडसर प्रो' ने लॉन्च के पहले ही दिन ग्राहकों का जबरदस्त ध्यान आकर्षित किया है। केवल 24 घंटे में 8,000 से अधिक बुकिंग हासिल कर यह कार कंपनी की लोकप्रियता और उपभोक्ताओं के भरोसे का प्रमाण बनकर उभरी है। कंपनी के अनुसार, कार ने केवल 24 घंटों में 8,000 बुकिंग हासिल की हैं। यह इलेक्ट्रिक कार अब बाजार में 13.09 लाख रुपये + 4.5 रुपये/किमी की बीएएस कीमत और 18,09,800 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के बिक्री प्रमुख राकेश सेन ने कहा, “विंडसर प्रो को मिली इस अपार प्रतिक्रिया से हम बेहद उत्साहित हैं। यह हमारे ब्रांड के प्रति ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है और भारतीय ईवी बाजार में हमारी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करता है।” दमदार बैटरी और पावरफुल प्रदर्शन एमजी विंडसर प्रो को सिंगल एसेंस प्रो वेरिएंट में उतारा गया है, जिसमें 52.9 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 449 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज* देने में सक्षम है। इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 136 पीएस की पावर और 200 एनएम का इंस्टेंट टॉर्क उत्पन्न करता है, जिससे चालक को एक संतुलित, मजबूत और सहज ड्राइविंग अनुभव प्राप्त होता है। सुरक्षा और तकनीक का संगम कंपनी के मुताबिक, विंडसर प्रो केवल एक नई कार नहीं, बल्कि भारत में पर्यावरण के अनुकूल और तकनीकी रूप से उन्नत ऑटोमोबाइल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से लैस है, जिसमें 12 प्रमुख फीचर्स और 3 स्तर की चेतावनियाँ दी गई हैं, जो यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। इसके साथ ही, इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L) और व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) जैसी नवीनतम कनेक्टिविटी सुविधाएं मौजूद हैं। कंपनी ने इस मॉडल में पावर्ड टेलगेट भी जोड़ा है, जो उपयोगकर्ता की सहूलियत को और बढ़ाता है। आकर्षक रंग विकल्प डिज़ाइन के मोर्चे पर भी कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने की पूरी तैयारी की है। एमजी विंडसर प्रो अब तीन नए रंग विकल्पों - सेलाडॉन ब्लू, ऑरोरा सिल्वर और ग्लेज़ रेड में उपलब्ध है, जो कार की खूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च






























