Categories:HOME > Scooter > EV Scooter

ओमेगा सिकी मोबिलिटी ने लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर OSM Vextra, 110 किमी से ज्यादा रेंज का दावा

ओमेगा सिकी मोबिलिटी ने लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर OSM Vextra, 110 किमी से ज्यादा रेंज का दावा

इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर और 4-व्हीलर सेगमेंट में मजबूत पहचान बनाने वाली देसी कंपनी ओमेगा सिकी मोबिलिटी (OSM) ने अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने अपना पहला हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर OSM Vextra लॉन्च किया है, जिसे भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उतारा जाएगा।


विस्तार से जानकारी

1. बिक्री और नेटवर्क प्लान

कंपनी का पहले साल में 15,000 यूनिट बेचने का लक्ष्य

भारत में 9,000 यूनिट और विदेशी बाजारों में 6,000 यूनिट की बिक्री का टारगेट

भारत में 200 से ज्यादा डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बिक्री


2. बैटरी और रेंज


3.45 kWh LMF P IP67 रेटेड बैटरी

सिंगल चार्ज में 110 किमी से ज्यादा रेंज का दावा

0–80% चार्ज होने में करीब 4 घंटे

फुल चार्ज होने में लगभग 5 घंटे


3. मोटर और परफॉर्मेंस



3 किलोवॉट BLDC हब मोटर

हाई-स्पीड सेगमेंट में पेश किया गया स्कूटर

टॉप स्पीड 70 kmph

12 डिग्री ग्रेडिबिलिटी, जो शहरों के साथ हल्के चढ़ाई वाले रास्तों के लिए उपयोगी


4. राइडिंग मोड्स और टेक्नोलॉजी



3 राइडिंग मोड्स: ईको, सिटी और स्पोर्ट

AIS-156 बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम

बेहतर एफिशिएंसी और सेफ्टी पर फोकस


5. सेफ्टी और कंवीनियंस फीचर्स



3.5 इंच कलर LCD डिस्प्ले, जिसमें स्पीड, रेंज और डिस्टेंस टू एम्प्टी की जानकारी

CBS ब्रेकिंग सिस्टम

USB चार्जिंग पोर्ट

फुल LED लाइट्स

आकर्षक और मॉडर्न डिजाइन


6. मैन्युफैक्चरिंग और क्षमता



स्कूटर का प्रोडक्शन फरीदाबाद स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में होगा

फैक्ट्री की सालाना प्रोडक्शन क्षमता 25,000 यूनिट


7. कंपनी का विजन


कंपनी के अनुसार, OSM Vextra को परफॉर्मेंस, रेंज और अफॉर्डेबिलिटी के संतुलन के रूप में पेश किया गया है

यह स्कूटर मेट्रो सिटीज के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों के ग्राहकों के लिए भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है

@एक पहिए वाली बाइक देखी है कभी, वीडियो देखें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab