25 नवंबर को लॉन्च हो सकती है नई Toyota Innova Hycross Facelift, मिलेगा SUV जैसा लुक, Flex-Fuel इंजन की भी चर्चा
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस भारतीय बाजार की पॉपुलर एमपीवी में से एक है। अब कंपनी इसके अपडेटेड मॉडल को पेश करने की तैयारी में है। नई इनोवा हाइक्रोस में डिजाइन से लेकर फीचर्स और पावरट्रेन तक कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इसके फेसलिफ्ट मॉडल के साथ फ्लेक्स फ्यूल वर्जन को भी पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे 25 नवंबर 2026 को लॉन्च करने वाली है। आइए नई इनोवा हाईक्रॉस के लॉन्च से पहले जानते हैं कि इसमें क्या कुछ खास मिलने वाला है?
टोयोटा इनोवा हाइक्रोस फेसलिफ्ट का डिजाइन
नई टोयोटा इनोवा हाइक्रोस के बाहरी डिजाइन में कई बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। इसके सामने की तरफ नई ग्रिल, अपडेटेड LED DRLs, हेडलैंप और बंपर दिया जा सकता है। इसकी LED DRLs का डिजाइन Toyota Taisor जैसी हो सकती है। साथ ही Hycross Facelift के फ्रंट में ज्यादा सीधा और SUV जैसा लुक भी दिया जा सकता है। इसके ग्रिल का डिजाइन Toyota Hilux की तरह हो सकता है। सात ही मस्कुलर फ्रंट बंपर और स्किड प्लेट को भी दिया जा सकता है।
नई इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट के साइड प्रोफाइल में नाम भर के बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। इसमें पहले की तरह बड़े विंडो एरिया और अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, पिछले हिस्से में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव जरूर किए जा सकते हैं। इन बदलावों में नए LED एलिमेंट के साथ अपग्रेडेड टेललाइट सेटअप दिया जा सकता है। साथ ही रियर बंपर को भी अपग्रेड किया जा सकता है।
टोयोटा इनोवा हाइक्रोस फेसलिफ्ट के फीचर्स
नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट के बाहरी डिजाइन की तरह ही इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल इसका लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा ही रखा जा सकता है। इसके केबिन में 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। साथ ही नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है।
इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट में 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है। सात ही इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें और आगे की वेंटिलेटेड सीटें भी दी जा सकती है। इसके अलावा, इसके पीछे की सीटों के लिए वेंटिलेशन फीचर दिया जा सकता है।
टोयोटा इनोवा हाइक्रोस फेसलिफ्ट के सेफ्टी फीचर्स
नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट को पहले से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स से लैस किया जा सकता है। इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और 360-डिग्री कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, Level 2 ADAS के फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इससे यह पहले से ज्यादा सुरक्षिक गाड़ी हो जाएगी।
टोयोटा इनोवा हाइक्रोस फेसलिफ्ट का इंजन
नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट में मिलने वाले पावरट्रेन को बरकरार रखा जा सकता है। इसमें 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिल सकता है। इसका पेट्रोल इंजन 173 PS की पावर और 204 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स दिया जाता है।
इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी जाती है। यह दोनों मिलकर 184 PS की पावर जनरेट करते हैं। इस पावरट्रेन के साथ e-CVT ट्रांसमिशन दिया जाता है।
नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट को Flex-Fuel पावरट्रेन के साथ भी लाया जा सकता है। इसकी वजह से E0 से E85 और संभवतः E100 तक के फ्यूल ब्लेंड पर चलने में सक्षम हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह भारत की E85 फ्यूल सपोर्ट करने वाली पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार बन सकती है।
कितनी हो सकती है कीमत?
टोयोटा इनोवा हाइक्रोस फेसलिफ्ट को भारत में 25 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इसे नए फीचर्स और हल्के डिजाइन अपग्रेड का बाद इसकी कीमत में हल्का बदलाव देखने के लिए मिल सकता है। फिलहाल टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की एक्स-शोरूम कीमत 18.70 लाख रुपये से शुरू होकर 31.84 लाख रुपये के बीच है।
@Made in India-Kwid अब जाएगी दक्षिणी अफ्रिका, भूटान और बांग्लादेश
Related Articles
25 नवंबर को लॉन्च हो सकती है नई Toyota Innova Hycross Facelift, मिलेगा SUV जैसा लुक, Flex-Fuel इंजन की भी चर्चा
ट्रैफिक पुलिस कब कर सकती है आपकी गाड़ी सीज? जानिए मोटर व्हीकल एक्ट के नियम और वाहन छुड़ाने की पूरी प्रक्रिया
वाहन बिक्री में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का दबदबा, जुलाई-सितंबर तिमाही में सबसे आगे रहे दोनों राज्य: एसआईएएम






























