3 साल में 3 लाख बिकने वाली SUV! जानिए Grand Vitara की सफलता के 5 राज
भारत की एसयूवी मार्केट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। मात्र 32 महीनों में 3 लाख यूनिट की बिक्री के साथ यह देश की सबसे तेजी से बिकने वाली मिड-साइज SUV बन गई है। Grand Vitara ने Hyundai Creta और Kia Seltos जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए अपने सेगमेंट में खास जगह बनाई है। जानिए इसके पीछे छिपी 5 बड़ी वजहें जो इसे ग्राहकों की पहली पसंद बना रही हैं। 1. अद्भुत माइलेज: ग्रैंड विटारा में 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन है, जो ARAI के अनुसार 27.97 kmpl तक का माइलेज देता है—जो इसे इस सेगमेंट में सबसे ईंधन-किफायती बनाता है। 2. ऑल-व्हील ड्राइव और ऑटोमैटिक: अपने प्राइस रेंज में यह SUV उन चुनिंदा विकल्पों में से है जो ग्राहकों को ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों का विकल्प देती है। 3. फीचर्स में अपडेटेड: मारुति ने हाल ही में सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स देना शुरू किया है, जो इसे सेफ्टी के मामले में भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा, इसमें कई मॉडर्न टेक फीचर्स भी हैं। 4. पैन-इंडिया पहुंच: ग्रैंड विटारा देश के छोटे-बड़े शहरों में आसानी से उपलब्ध है, क्योंकि मारुति के पास 3500 से ज्यादा डीलरशिप और मजबूत सर्विस नेटवर्क है। 5. प्रीमियम डिजाइन: 17-इंच अलॉय व्हील, एलईडी हेडलैंप और शानदार इंटीरियर के साथ ग्रैंड विटारा की रोड प्रेजेंस इसे भीड़ से अलग बनाती है।
Related Articles
नई Maruti Brezza Facelift जल्द देगी दस्तक, टर्बो इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ 23 जुलाई को हो सकती है पेश
नई 7-सीटर Renault Duster की तैयारी, दमदार हाइब्रिड इंजन और ADAS फीचर्स के साथ 2027 में हो सकती है लॉन्च
नई Nissan Tekton जल्द होगी लॉन्च, दमदार लुक और हाइब्रिड इंजन के साथ मिड-साइज SUV सेगमेंट में मचाएगी हलचल






























