Categories:HOME > Car > Electric Car

MG Windsor EV को टक्कर देने की तैयारी में टाटा, 2027-28 तक आ सकती है नई इलेक्ट्रिक कार

MG Windsor EV को टक्कर देने की तैयारी में टाटा, 2027-28 तक आ सकती है नई इलेक्ट्रिक कार

टाटा मोटर्स भारतीय इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में लगातार नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में Tiago EV, Punch EV और Nexon EV जैसी इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। अब कंपनी मिडसाइज इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही है। इसी कड़ी में एक नई इलेक्ट्रिक कार, जिसे फिलहाल Tata Kuno EV कहा जा रहा है, पर काम किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसे MG Windsor EV के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर तैयार किया जा सकता है।

MG Windsor EV को मिलेगी चुनौती


Tata Kuno EV के प्रोडक्शन नाम को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसकी संभावित पोजिशनिंग से संकेत मिलता है कि कंपनी इसे उन ग्राहकों के लिए पेश कर सकती है, जो इलेक्ट्रिक कार में ज्यादा केबिन स्पेस और बेहतर प्रैक्टिकैलिटी चाहते हैं। इस सेगमेंट में MG Windsor EV की मौजूदगी टाटा के लिए प्रतिस्पर्धा की चुनौती पेश करती है।


2027-28 में लॉन्च होने की संभावना


नई इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग को लेकर टाटा मोटर्स ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, मौजूदा अनुमानों के मुताबिक इसे 2027-28 तक बाजार में उतारा जा सकता है। कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में इसे अगली जनरेशन की Nexon EV और Sierra EV के बीच जगह मिलने की संभावना है।



अगली जनरेशन की Nexon EV को फिलहाल Garud कोडनेम दिया गया है। ऐसे में नई मिडसाइज इलेक्ट्रिक कार टाटा के मौजूदा और आगामी EV मॉडल्स के बीच एक नया विकल्प बन सकती है।


Acti.ev प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार


Tata Kuno EV को कंपनी के Acti.ev प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की संभावना है। टाटा मोटर्स की अन्य इलेक्ट्रिक कारों में भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी खासियत अलग-अलग बॉडी स्टाइल और पावरट्रेन कॉन्फिगरेशन को सपोर्ट करना है।


इस प्लेटफॉर्म पर फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD), रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) जैसे विकल्पों के अनुरूप वाहन तैयार किए जा सकते हैं। हालांकि, नई इलेक्ट्रिक कार में किस तरह का ड्राइव सिस्टम और बैटरी पैक दिया जाएगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

@युवाओं के लिए खास है अवेंजर सीरीज़ की ये मोटरसाइकिलें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab