Categories:HOME > Bike >

सफर के बीच बाइक बंद होने से बचानी है तो इन 3 बातों का रखें ध्यान, नहीं आएगी परेशानी

सफर के बीच बाइक बंद होने से बचानी है तो इन 3 बातों का रखें ध्यान, नहीं आएगी परेशानी

भारत सहित दुनिया के कई देशों में लोग मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं। लेकिन लापरवाही के कारण ऐसे लोग मोटरसाइकिल को भी लंबे समय में काफी ज्यादा नुकसान पहुंच देते हैं। जिस कारण सफर के दौरान ही मोटरसाइकिल बंद हो जाती है। किन बातों का ध्यान रखकर बीच सफर में मोटरसाइकिल को बंद होने से बचाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। स्पार्क प्लग रखें साफ मोटरसाइकिल में स्पार्क प्लग का काम ईंधन को जलाने के लिए जरूरी चिंगारी को पिस्टन तक पहुंचाना होता है। अगर यह गंदा या खराब हो जाए तो मोटरसाइकिल बीच सफर में बंद हो सकती है। कोशिश करें कि नियमित तौर पर स्पार्क प्लग की सफाई की जाए। फिल्टर रखें साफ अगर आप नियमित तौर पर मोटरसाइकिल चलाते हैं लेकिन इसके फिल्टर को साफ नहीं करते हैं, तो लंबे समय तक ऐसी लापरवाही करने से यह बीच सफर मे बंद भी हो सकती है। इससे बचने के लिए हर बार सर्विस के समय एयर फिल्टर को साफ करवाएं और जरुरत हो तो इसे बदलना बेहतर रहता है। रिजर्व में न चलाएं मोटरसाइकिल अपनी मोटरसाइकिल के साथ सफर करते हुए अगर बीच रास्ते में बंद होने से बचाना चाहते हैं तो पेट्रोल का उचित मात्रा में होना जरूरी होता है। कई लोग इस तरह की लापरवाही करते हैं और मोटरसाइकिल को बेहद कम पेट्रोल या रिजर्व में ही चलाते रहते हैं। इस तरह की लापरवाही के कारण न सिर्फ मोटरसाइकिल बीच सफर में बंद हो जाती है वहीं दूसरी ओर कम पेट्रोल के कारण फ्यूल फिल्टर भी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए मोटरसाइकिल को रिजर्व में न चलाएं बल्कि इसकी जगह कम से कम आधा टैंक पेट्रोल मोटरसाइकिल में हमेशा रखें।

@बिना पेट्रोल और डीज़ल के चलेगी भविष्य की यह कार

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab