नॉर्वे के यात्री कार बाजार में चीनी ब्रांड के इलेक्ट्रिक वाहनों की लगातार बढ़ रही हिस्सेदारी
बीजिंग। नॉर्वेजियन रोड फेडरेशन द्वारा 2 जनवरी को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि नॉर्वे के यात्री कार बाजार में चीनी ब्रांड के इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। 2025 में कुल 24,524 वाहन बिके, जो नॉर्वे की कुल नई कार बिक्री का 13.7 प्रतिशत है, जो 2024 की तुलना में 3.3 प्रतिशत अंक अधिक है। साल 2025 में, नॉर्वे में पंजीकृत नई यात्री कारों में से लगभग 96 प्रतिशत पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन थे। बीवाईडी नई कार बाजार में सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी वाला चीनी ब्रांड बन गया है, जो कार निर्माताओं की बिक्री रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। एमजी, श्याओफेंग और अन्य ब्रांड भी बिक्री रैंकिंग में शीर्ष 20 में शामिल हुए। यह उल्लेखनीय है कि चीनी ब्रांडों ने विशेष रूप से वर्ष के अंत में मजबूत प्रदर्शन किया। आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर 2025 में नॉर्वे के नए कार बाजार में चीनी ब्रांडों की हिस्सेदारी 17% थी, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.3 प्रतिशत अंकों की उल्लेखनीय वृद्धि है। चीनी ब्रांडों के इस प्रभावशाली प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए, नॉर्वेजियन रोड फेडरेशन के प्रमुख गेइर इंग स्टॉक ने कहा कि चीनी ऑटोमोबाइल निर्माता प्रमुख बाजार क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धी इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल लॉन्च करके तेजी से नॉर्वे के बाजार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहे हैं।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च






























