दीपावली के बाद भी मारुति विक्टोरियस पर 1.51 लाख रुपये तक की छूट
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर का महीना मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ी बचत का मौका लेकर आया है। कंपनी अपनी Arena रेंज की कारों पर छूट की ऐसी सौगात दे रही है, जिसमें प्रीमियम SUV Victoris से लेकर बजट हैचबैक Alto K10 तक शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि Victoris पर पूरे 1.51 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है, जबकि Wagon R, Swift और Celerio जैसी लोकप्रिय कारों पर भी हजारों रुपये के फायदे मिल रहे हैं। आइए जानते हैं नवंबर में किस Maruti कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है और उसकी कीमत कितनी है? मारुति विक्टोरियस पर डिस्काउंट मारुति विक्टोरियस के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 1.51 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 11,000 रुपये तक का दिवाली बुकिंग ऑफर, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 30,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 15,000 रुपये तक का सेल्स ऑफर शामिल है। इसके अलावा, चुनिंदा कंपनियों की कार एक्सचेंज करने पर 15,000 रुपये तक का अतिरिक्त बोनस मिल रहा है। स्क्रैपेज के विकल्प में 45,000 रुपये तक का बोनस मिल रहा है। इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 1.01 लाख रुपये और CNG वेरिएंट पर 80,100 रुपये तक की छूट मिल रही है। Maruti Victoris की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये तक है। मारुति वैगन आर पर छूट मारुति वैगन आर के 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट पर 59,600 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 35,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 7,100 रुपये का दिवाली बुकिंग ऑफर और 2,500 रुपये तक का सेल्स ऑफर शामिल है। इसके अलावा, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 10,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है। CNG वेरिएंट पर 44,600 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Maruti Wagon R की एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से 6.86 लाख रुपये के बीच है। मारुति आल्टो के10 पर ऑफर मारुति आल्टो के10 के पेट्रोल वेरिएंट पर 54,600 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 7,100 रुपये का दिवाली बुकिंग ऑफर और 2,500 रुपये तक का सेल्स ऑफर शामिल है। इसके अलावा, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 10,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है। CNG वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। Maruti Alto K10 की एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये से 5.45 लाख रुपये के बीच है।
Related Articles
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
































