Categories:HOME > Car >

अब इलेक्ट्रिक कार आपके बजट में आएगी, दो कंपनियां मिलकर बना रहीं सस्ती गाड़ियां

अब इलेक्ट्रिक कार आपके बजट में आएगी, दो कंपनियां मिलकर बना रहीं सस्ती गाड़ियां

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । इलेक्ट्रिक कार खरीदने का आप अगर प्लान कर रहे हो तो यह खबर आपके लिए है। कैब सर्विस देने वाली कंपनी उबर और जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों ने मिलकर भारत के तेजी से बढ़ते टैक्सी मार्केट के लिए खास तौर पर ईवी बनाने के लिए एमओयू किया है। पिछले हफ्ते मुंबई में जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पार्थ जिंदल और उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही के बीच समझौते पर साइन हुए हैं। आइए जानते हैं कि इस डील से भारतीय ग्राहकों को क्या फायदा होगा। ये होगा फायदा भारत सरकार ने देश में प्रदूषण कम करने औप उत्सर्जन को घटाने के लिए लगातार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा दे रही है। कुछ दिन पहले प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से इलेक्ट्रिक कार अपनाने की अपील की थी। ऐसे में उबर और जेएसडब्ल्यू की पार्टनरशिप भारत के प्रदूषण मुक्त लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। उबर पहले से ही भारत के बड़े शहरों में टाटा जैसी कंपनियों और फ्लीट ऑपरेटरों के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक कारों और टू-व्हीलर्स की संख्या बढ़ा रही है। जेएसडब्ल्यू को ये होगा फायदा यह समझौता हाल ही में बनी जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर के बिजनेस को भी आगे बढ़ाने का काम करेगा। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपने ने पहले ही भारत में नई हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारंा लॉन्च करने और प्लांट को बढ़ाने के लिए 440 मिलियन डॉलर का निवेश करने का ऐलान किया था। भारत में ईवी की बिक्री भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) के दौरान भारत में बिकने वाली कुल पैसेंजर कारों में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 7.29% रही थी। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री को सबसे ज्यादा बढ़ावा इलेक्ट्रिक-टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स से मिल रहा है। इसकी वजह यह है कि इन्हें खरीदना और चार्ज करना आसान और किफायती होता है।

@John Abraham ने खरीदी यह कौनसी कार ....जानें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab